A
A
A

भारत सरकार    |    GOVERNMENT OF INDIA

 
 
 
 
 
A
A
English

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डी जी एच एस) के अंतर्गत आयुष वर्टिकल, आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दोनों को सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल और आयुष शिक्षा एवं प्रशिक्षण में आयुष के लिए रणनीति और कार्य योजना विकसित करने में तकनीकी सहायता प्रदान करता है। यह आयुष क्षेत्र से संबंधित तकनीकी ज्ञान का एक भंडार है और आयुष स्वास्थ्य संस्थानों के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों, मानक उपचार दिशा-निर्देशों, उपकरणों के लिए मानकों और एएसयू एवं एच दवाओं के फार्माकोविजिलेंस को विकसित करने में भी संलग्न रहता है।

यह केंद्र सरकार अस्पतालों में आयुष इकाइयों की कार्यप्रणाली की निगरानी भी करता है। डी जी एच एस. में आयुष वर्टिकल के कार्यात्मक क्षेत्रों में आयुष शिक्षा और अभ्यास, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आयुष सेवाएं, आईईसी और क्षमता निर्माण, आयुष का अंतर्राष्ट्रीय प्रचार, आयुष अनुसंधान समन्वय, औषधि प्रशासन, गुणवत्ता नियंत्रण और मानकीकरण, आयुष स्वास्थ्य सूचना प्रणाली और सांख्यिकी, और मानव संसाधन प्रकोष्ठ शामिल हैं।

यह भी अपेक्षित है कि यह वर्टिकल अपने प्रस्तावित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय आयुष स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के स्वास्थ्य निदेशालयों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।